जीएसटी पर परिचर्चा 23 मार्च को जबलपुर में

जबलपुर। मध्यभारत के अग्रणी टैली पार्टनर पीसी प्लेनेट एवं टैली सॉल्यूशन्स प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में टैली प्राइम 7.0 लॉन्च इवेंट एवं “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन सोमवार, 23 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक किया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल कृष्णा, भंवरताल गार्डन के सामने, जबलपुर में आयोजित होगा।

उपरोक्त आयोजन सीए एसोसिएशन, जबलपुर एवं टैक्स बार एसोसिएशन, जबलपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में टैली प्राइम 7.0 के नवीन फीचर्स, स्मार्ट बिज़नेस ऑटोमेशन समाधान तथा अकाउंटिंग और टैक्सेशन से जुड़े आधुनिक तकनीकी नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही जीएसटी टैक्स परिचर्चा का भी आयोजन किया गया है, जिसमें जीएसटी एवं इनकम टैक्स के नए नियमों पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

परिचर्चा के दौरान यह भी बताया जाएगा कि जीएसटी के नए नियमों के अनुरूप व्यवसाय को प्रभावी ढंग से कैसे संचालित किया जा सकता है। इस विषय पर टैली सॉल्यूशन्स, बेंगलुरु के वरिष्ठ प्रतिनिधि द्वारा व्यावहारिक समाधान और तकनीकी जानकारी साझा की जाएगी।

इस अवसर पर सीए अखिलेश जैन (स्वत्रंत निदेशक, गेल इंडिया) सीए चांदनी आहूजा (अध्यक्ष, सीए एसोसिएशन, जबलपुर), एडवोकेट शिविर नेमा (अध्यक्ष, टैक्स बार एसोसिएशन, जबलपुर), एवं वरिष्ठ सीए मनोज जैन सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता एवं प्रमुख  उद्योगपति, व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

आयोजक ने शहर के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट, टैक्स प्रैक्टिशनर, अकाउंटेंट एवं व्यावसायिक संस्थाओ प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर नई तकनीकों एवं टैक्स संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का आग्रह किया है।