जबलपुर, । श्री मां कर्मा साहू युवा संस्था द्वारा मानस भवन राईट टाउन में मां कर्मा जयंती का आयोजन रविकिरण साहू, पूर्व अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड के मुख्य आतिथ्य एवं सामाज की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति आभा साहू की अध्यक्षता, राधेश्याम, दीपक साहू, रजनी कैलाश साहू, अरुणा साहू, सुधीर साहू, सीएसपी सतीश साहू के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया| इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमति आभा साहू ने कहा कि मां कर्मा देवी ने न केवल साहू समाज की बल्कि पूरे हिन्दू समाज को धर्मनिष्ठ व संस्कारवान बनाने का संदेश दिया| उन्होंने बाल्यावस्था में ही ईश्वर का साक्षात दर्शन पा लिया| स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष दीपक साहू ने दिया| अतिथियों का स्वागत अनिल, सरजू, धीरज, सतीश, राजकुमार, गगन, संदीप, उमाकांत आदि ने किया| सामाज की महिला मंडल द्वारा मां कर्मा देवी नाट्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया| अतिथियों ने मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया|