मां कर्मा जयंती पर मानस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम 16 मार्च को


जबलपुर, । साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की 1010 वीं जन्मोत्सव कल 16 मार्च सोमवार को शाम 6 बजे मानस भवन में श्री मां कर्मा साहू युवा संस्था जबलपुर द्वारा आयोजित किया जाएगा. संस्था अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा देवी का दीप प्रज्जवलन के साथ होगी. इस अवसर पर रविकरण साहू पूर्व अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड मुख्य अतिथि होंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्ष तौलिक साहू समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष आभा साहू होंगी. विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर प्रभात साहू, राधेश्याम साहू, दीपक साहू, रजनी कैलाश साहू, उमाकांत साहू, अरुणा संजय साहू, अनुराग साहू, श्रृध्दा साहू, नीतू आशीष साहू, अनुराग साहू, श्रृध्दा साहू, नीतू अशीष साहू, सुधीर साहू,      डॉ. पुरुषोत्तम साहू, राजकुमार साहू आदि होंगे. कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को मूमेंटों और प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया जायेगा, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे| उपस्थिति की अपील अनिल साहू, सुनील साहू सरजू, धीरज साहू, सतीशसाहू, सुरेश साहू, सुधीर साहू, प्रकाश साहू, लखन साहू, राजकुमार साहू, आदि ने की है.