जबलपुर/बैतूल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी(एम पी ट्रांसको)ने बैतूल जिले की बिजली व्यवस्था की सुदृढ़ता के लिए 132 के.व्ही. सबस्टेशन बिसनूर (मुलताई) में एक 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उजीकृत कर दिया है।
इससे बैतूल जिले की पारेषण प्रणाली को विश्वसनीयता मिलने के साथ मुलताई क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उचित वोल्टेज पर प्राप्त हो सकेंगी साथ ही सबस्टेशन में दूसरा ट्रांसफार्मर लगने से सिस्टम को फ्लेजीबिल्टी मिल सकी है।