आज श्री दत्त भजन मंदिर में बृहन महाराष्ट्र मंडळ नई दिल्ली के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री दिलीप कुंभोजकर एवं महाकौशल विभाग प्रमुख सुश्री मंजूषा देशमुख द्वारा श्री भगवान दत्तात्रय की आरती की गयी.
उसके उपरांत श्री दत्त मंदिर के अध्यक्ष श्री विजय भावे एवं सचिव श्री शरद आठले जी ने उनका पुष्य गुच्छ, शाल एवं श्री फल से स्वागत किया एवं श्री दिलीप जी को उनके आगामी अध्यक्षीय कार्यकाल के लिये शुभ कामनायें प्रेषित की. कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील देशपांडे जी ने किया. उपस्थित श्री अनिल राजुलकर, श्री दादा कुलकर्णी, सौ. रंजना वर्त्तक,पं. निलेश जी, सौ. प्रगति, सौ. वर्षा दांडेकर, श्रीपाद पराँजपे सभी ने उनका अभिनंदन किया.