पमरे ने टिकिट चैकिंग से कमाए 08 करोड़ 73 लाख गत वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि


जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशानुसार तीनों मंडलों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारियों के नेतृत्व में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर टिकट जांच अभियान चलाए गए। इन अभियानों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के फरवरी माह में कुल 01 लाख 32 हजार मामले पकड़े। इन मामलों में बिना टिकट यात्रा, अनबुक्ड लगेज तथा अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। इनसे अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 08 करोड़ 73 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।
यह राशि पिछले वर्ष फरवरी माह में वसूले गए 07 करोड़ 73 लाख रुपये के जुर्माने की तुलना में 12.83 प्रतिशत अधिक है।

मुख्यालय (सीसीएम स्क्वाड)…….

मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों द्वारा चलाए गए टिकट जांच अभियान में बिना टिकट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के 02 हजार प्रकरण पकड़े गए, जिनसे 15 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

जबलपुर मंडल……..

टिकट निरीक्षकों द्वारा चलाए गए जांच अभियान में 51 हजार प्रकरण पकड़े गए, जिनसे 03 करोड़ 51 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

भोपाल मंडल………

टिकट जांच के दौरान 50 हजार प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे 03 करोड़ 10 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया गया।

कोटा मंडल………

टिकट निरीक्षकों ने अभियान के दौरान 29 हजार प्रकरण पकड़े, जिनसे 01 करोड़ 97 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।