वीयू में मातृशक्ति पर संगोष्ठी व सम्मान


जबलपुर,। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज के सभागार में “ जनजातीय महिला सशक्तिकरण विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मनदीप शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के एवं वक्ता के रूप में अतिरिक्त महाधिवक्ता जान्हवी पंडित, डॉ निलांजना पाठक एवं डॉ अपूर्वा सोनी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को समृद्ध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन कुलगुरु प्रो मनदीप शर्मा, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कुल सचिव डॉक्टर एस एस तोमर तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ मधु स्वामी द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुआ तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत श्रीफल, पुष्प गमला तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ मधु स्वामी ने इस कार्यक्रम आयोजन के मुख्य उद्देश्य को साझा किया।
इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम कार्य हेतु 7 महिला उद्यमी महिला, कृषकों का मंचासीन अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया। जिसमें मिलेट वीमेन ऑफ़ इंडिया सुश्री लहरी बाई को बाजरे की विभिन्न स्वदेशी प्रजातियां के संरक्षण हेतु दिया गया।सुश्री मुस्कान किरार को अंतरराष्ट्रीय स्तर तीरंदाजी में शहर, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने हेतु दिया गया, सुश्री मेघन सिंह को उनके नवाचार उघमिता और स्वच्छ प्रिमियम पोल्ट्री उत्पादो के लिए दिया गया। श्रीमती वंदना अग्रवाल को उनकी नवाचारी उघमिता आओर दुग्ध क्षेत्र में समर्पण के लिए दिया गया। श्रीमती उर्मिला केवट ग्राम सिलुआ को कुक्कुट व बकरी पालन में सराहनीय कार्य के लिए दिया गया। श्रीमती विनीता बरकडे को कुक्कुट पालन में सराहनीय कार्य हेतु दिया गया।
सुश्री भवनी झा, ग्राम हिनोतिया को मत्स्य पालन क्षेत्र में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बायोफ्लोक द्वारा अच्छे उत्पादन हेतु दिया। श्रीमती निधि कौरव ग्राम नुनपुर को मत्स्य पालन को बढ़ावा देने स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण व अच्छे उत्पादन हेतु दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ आरके शर्मा,संचालक विस्तार डॉ सुनील नायक, संचालक प्रक्षेत्र डॉ जीपी लखानी, संचालक वाइल्डलाइफ डॉ शोभा जावरे, डॉ अपरा शाही, रणविजय सिंह,राखी वैश्य, अंजू नायक,अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर आदित्य मिश्रा, डॉ जी डी दास, डॉ यामिनी वर्मा,देवेंद्र गुप्ता, डॉक्टर अमित तिवारी, डॉ सोना दुबे, डॉ रामकिंकर मिश्र, डॉ आकांक्षा सिंह, डॉ पायल जैन आदि उपस्थित थे। मंच संचालन डॉ पूनम शाक्य ने व आभार प्रदर्शन डॉ रूचि सिंह ने किया।