एनीमिया जागरूकता अभियान


जबलपुर, । समाज में एनीमिया के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 12 दिवसीय एनीमिया जागरूकता रथ अभियान का आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किया। इस अभियान में शहर से होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया राज्य शाखा के पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आर के गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. एके द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित जागरूकता अभियान में उनके अलावा शहर से डॉ. आरके चतुर्वेदी, डॉ. अवधेश भट्ट, डॉ. आयशा अली, डॉ. तुलाराम लढिया, डॉ. रविशंकर नामदेव, डॉ. वीरेंद्र साहू, डॉ. विकाश विश्वकर्मा, डॉ. प्रवीन जाट, डॉ. भरत पवार, डॉ. ऋषि सिंह शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. द्विवेदी ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से अप्लास्टिक एनीमिया जैसे गंभीर रोगों के अनेक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ है। इस अभियान के अंतर्गत होम्योपैथिक चिकित्सा के छात्र-छात्राओं की टीम ने घर-घर जाकर लगभग 20 लाख नागरिकों को एनीमिया के प्रति जागरूक किया तथा पोषण के सरल उपाय विशेषकर गुड़ एवं चने के सेवन की जानकारी दी।