रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के 5 पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नरों को क्षेत्रीय दायित्व

जबलपुर। Rotary International के डिस्ट्रिक्ट 3261 के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले के पाँच पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नरों (PDGs) को महत्वपूर्ण क्षेत्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। यह उपलब्धि जिले के नेतृत्व, सेवा भावना और रोटरी के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

जिन वरिष्ठ रोटेरियनों को यह जिम्मेदारियाँ मिली हैं, उनमें रोटेरियन मेजर दीपक मेहता को प्लान लीड – पोलियो पल्स, रोटेरियन शशि वरवंदकर को ARRFC, रोटेरियन शशांक रस्तोगी को ARMC, रोटेरियन सुनील पाठक को ARPIC तथा रोटेरियन रणजीत सिंह सैनी को EMGA की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि एक साथ पाँच पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नरों को क्षेत्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए हैं। यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है और इससे जिले की सक्रियता तथा नेतृत्व क्षमता का भी परिचय मिलता है।

ये क्षेत्रीय दायित्व रोटरी की विभिन्न गतिविधियों को सुदृढ़ करने, सदस्यता विस्तार, रोटरी फाउंडेशन के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा पोलियो उन्मूलन जैसे वैश्विक अभियानों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन से क्षेत्र में रोटरी की सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलने की अपेक्षा है।

इन नियुक्तियों की जानकारी जिला मीडिया चेयरमैन रोटेरियन नितिन जैन द्वारा मीडिया को दी गई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे रोटरी परिवार के लिए गर्व का विषय है और इससे रोटेरियनों को समाज सेवा के कार्यों में और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के गवर्नर रोटेरियन अमित जयसवाल, नवनिर्वाचित प्रांतपाल रोटेरियन भानु चौधरी, रोटेरियन नवीन भावसार, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन सोमनाथ अग्रवाल, रोटेरियन अजीत खंडेलवाल तथा रोटेरियन सुशील रामदास अग्रवाल ने नव नियुक्त क्षेत्रीय टीम सदस्यों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के समस्त सदस्यों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है और विश्वास जताया है कि नव नियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने अनुभव और नेतृत्व से रोटरी की सेवा गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।