दुर्घटना के बाद विवाद, मोटरसायकिल छोड़ भागे आरोपी, गोकलपुर में चाकू मार कर युवक की हत्या


जबलपुर । रांझी थाना अंतर्गत रविवार की देर रात गोकलपुर में एक साधारण सड़क दुर्घटना ने उग्र रुप धारण कर लिया| विवाद इतना बढ़ा कि कार चालक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधारताल सब्जीमंडी निवासी 34 वर्षीय एकांश साहू अपनी क्रेटा कार से गोकलपुर क्षेत्र से निकल रहे थे, तभी सामने से आ रही एक बाईक ने उनकी कार को टक्कर मार दी| इस पर विवाद शुरु हो गया जो कुछ ही देर में हिंसक हो गया


प्राप्त जानकारी के अनुसार, एकांश साहू क्रेटा कार से गोकलपुर क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में उग्र विवाद में बदल गई।

बाईक सवारों ने जमकर विवाद किया, इसी बीच एकांश का साथी विजय सिंह घोषी ने दोनों पक्षों को समझाया, उसके बाद बाईक सवार लड़के बोले की ठीक है हम रांझी अस्पताल जाकर पट्टी करा लेंगे| थोड़ी देर बाद उनलोगों ने अज्ञात लड़को को बुला लिया और झगड़ा शुरु कर दिया|

इस दौरान हमलावरों ने एकांश साहू पर चाकू से तबाड़तोड़ हमला कर दिए जिसकी एकांश साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर काले रंग की स्पेलेंडर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 के एम 0511 को वही पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 103, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।