जबलपुर। किसान सेवा संगठन की युवा विंग- किसान सेवा सेना के सप्तम स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि संगोष्ठी, प्रशिक्षण एवं कृषक सम्मान समारोह का आयोजन 31 जनवरी शनिवार को दोप.12.30 बजे, कला वीथिका सभागर, भंवरताल, जबलपुर में किया जा रहा है।
भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. केके अग्रवाल के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर जिले के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, आई ए एस होंगे तथा अध्यक्षता रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ एसपी गौतम करेंगे।
विशिष्ट अतिथि ज.ने. कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार सिंह किसानों का वैज्ञानिक विधि से खेती विषय पर किसानों का मार्गदर्शन करेंगे।
किसान सेवा संगठन के रामकिशन पटेल, जितेंद्र देसी ने बताया की एक दिवसीय इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक एवं वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे जिसमे जैविक खेती, पराली प्रबंधन एवं खेती में नवचार के अवसर पर व्याखान व प्रशिक्षण के साथ जिले में कृषि तथा किसान सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए चुने हुए कृषको का सम्मान भी किया जायेगा।