जबलपुर। जबलपुर संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के परमप्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज, मुनि श्री संधानसागर महाराज ससंघ सानिध्य में जबलपुर के इतिहास में संस्कृत भाषा में निबद्ध श्री 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ श्री जी की शोभायात्रा एवं घटयात्रा मुनि श्री के ससंघ सानिध्य में प्रारंम्भ हुई।
शोभायात्रा का संचालन धर्म प्रभावना समति, दि. जैन पंचायत सभा, जैन नवयुवक सभा एवम् सकल जैन समाज जबलपुर के नेतृत्व में श्री आदिनाथ दि. जैन मंदिर गोलबाजार से प्रारंभ हुई जिसमें मुनिसंघ के साथ समस्त क्षुल्लक गण एवं बाल ब्रहम्चारी अशोक, अभय एवं संघस्थ ब्रहम्चारी भैया साथ चल रहे थे।
शोभायात्रा में रजत पालकी में श्री जी विराजमान थे तथा गजराज की प्रतिकृति, ऊँट, बैंड, धमाल आगे चल रहे थे। अखिल भारतीय महिला परिषद की 15 शाखाओं की सदस्य रंग बिरंगे परिधान एवं पुरुष श्वेत वस्त्र धारण किये हुए थे।
शोभायात्रा मालवीय चौक, गंजीपुरा, घमंडी चौक, गढ़ाफाटक, रानीताल चौक हो कर टेगोग्राफ ग्राउंड पहुँची। आयोजन स्थल पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य श्राविका श्रेष्ठी सुशीला पाटनी को प्राप्त हुआ। उपरोक्त जानकारी देते हुये प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी एवं सुबोध कामरेड ने बताया कि प्रात:काल मुनि श्री प्रमाण सागर के प्रवचन के पूर्व आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगला चरण से हुई एवं मुनिसंघ को शास्त्र भेंट किये गये। मुख्य मंडल प्राप्त करने के पुर्ण्याजक रायसेठ चंद्र कुमार एवं चंद्र कुमार सिंघई को राष्ट्रीय दिगम्बर जैन युवा महासंघ के सदस्यों ने सम्मानित किया तथा धर्मसभा के उत्कृष्ट संचालन के लिए अमित पड़रिया एवं आयोजन में सहयोग के लिए डी.एन. जैन बोर्डिंग हाउस सोसायटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र जैन ‘जुग्गु’ प्रधानमंत्री संजय सिंघई एवं अन्य ट्रस्टियों को सम्मानित किया गया।
आज 31 जनवरी से 8 फरवरी तक प्रतिदिन भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा प्रातः6:30 बजे से प्रारंभ हो जाऐगी 8:45 से मुनि श्री प्रवचन तत्पश्चात् विधान मुनि श्री के मुखारविन्द से होगा दोपहर में 2:45 से शंका समाधान कार्यक्रम संपन्न होगा।