जबलपुर| मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ ज्योति क्लब परिसर, रामपुर में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. अंजना तिवारी रहीं।
इस अवसर पर प्रबंध संचालक ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य मनोरंजन नहीं, बल्कि कार्मिकों एवं उनके परिजनों के बीच टीम ट्रांसको की भावना को सुदृढ़ करना है।
चार दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हैं छह खेल……….
प्रतियोगिता के संयोजक एवं कार्यपालन अभियंता इकबाल खान ने बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल छह खेल—टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन, कैरम, रस्साकसी एवं स्पून रेस को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में ट्रांसमिशन कंपनी के नियमित, संविदा, आउटसोर्स, सेवानिवृत्त कार्मिकों के साथ-साथ उनके पारिवारिक सदस्य भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
पहले दिन के परिणाम …………
प्रतियोगिता में पहले दिन गुरुवार को खेले गए मुकाबले के परिणाम इस प्रकार रहे – रीति, अंजु अलका व मोनिका अंतिम चार में, गुरुवार को महिलाओं के टेबल टेनिस मुकाबले मे गए रीति शुक्ला एवं अंजू नीखरे तथा अलका मिश्रा एवं मोनिका राय सेमीफाइनल में पहुंच गई।
पुरुष टेबल टेनिस मैच में देवाशीष चक्रवर्ती , हर्ष श्रीवास्तव , तबरेज चौधरी, सुनील यादव, नरेंद्र पटैल तथा प्रणय राय ने अपने-अपने मैच जीते ।
बलप्रीत स्याल ज्योति क्लब में आयोजित ट्रांसको टेबल टेनिस के विभिन्न मैच मे निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहे।