सुहागी में हिंदू सम्मेलन 23 को, आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले आ रहे

जबलपुर । राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष प पूरे देश भर में हिन्दू सम्मेलनों को आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में जबलपुर में भी हिन्दू सम्मलनों का सिलसिला चल रहा है| कल 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पचंमी के मौके पर उपनगरीय क्षेत्र सुहागी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी की जा रही हैं इसमें राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले शामिल होंगे। सर्व सम्मति से सकल हिंदू समाज के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा सुहागी सीओडी कॉलोनी आगामी 23 जनवरी दोपहर 1.45 बजे से आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान श्री गणेश पूजन के बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया सैकड़ो कार्यकर्ता और मातृ शक्तियों ने मिलकर सुंदरकांड का पाठ गायन किया।
सरस्वती शिशु मंदिर सुहागी के प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में करने का निर्णय लिया गया। गत दिवस 7:00 बजे सुहागी में विशाल मसाल जुलूस निकाला गया वहीं मोटरसायकिल रैली भी निकाली गई ।
इस दौरान सुहागी के सभी मार्गो को भगवामय किया जा रहा है। विराट हिंदू सम्मेलन में उपस्थिति अपील अनिल गुप्ता, आनंद ,डॉ कौशल दुबे, अखिलेद्र सिंह,डॉ सुभाष तिवारी, राजेश तिवारी, अलका गर्ग, उमेश शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, मोनू पारे, सुभाष तोमर,संतोष द्विवेदी,लखन देवानी,विजय पांडे, मातृशक्तियों में रजनी तिवारी,नमिता दुबे,निशा पाठक,मनीष शुक्ला आदि ने की है।