तोप गाड़ी निर्माणी, सीनियर क्लब जबलपुर में भारतीय आयुध निर्माणी राजपत्रित अधिकारी संगठन की बी.जी.सी.एम. बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए संगठन के वरिष्ठ संरक्षक सदस्य होरी लाल वरिष्ठ सदस्य संजय शर्मा पदाधिकारी अध्यक्ष रघुनंदन पटैल उपाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा , गरजन रामजी सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे संगठन के वरिष्ठ संरक्षण सदस्य श्री होरी लाल जी ने संगठन को मजबूत बनाने और ऊर्जावान बनाने हेतु अपने विचार रखें और प्रशासन के सामने अधिकारियों के कार्यों में आने वाली समस्याओं सुदृढ़ तरीके से रखने पर जोर दिया। सचिव श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह जी ने विगत वर्षों में संगठन के द्वारा सफलतापूर्वक किए गए कार्यों का पूरा ब्यौरा बी.जी.सी.एम. बैठक में दिया बैठक में चुनाव अधिकारी श्री हिमांशु देशपांडे द्वारा संगठन की जनरल बाॅडी का गठन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एवं सभी सदस्यों ने अपनी सर्वसम्मति दी। जनरल बाॅडी में नये पदाधिकारी के रुप में सुरक्षा अनुभाग के अधिकारी क.कार्य प्रबंधक श्री धीर सिंह ठाकुर सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए हैं उन्होंने अपने विचार में कहा है कि हमें संगठन के प्रति जी जान से लगन से काम करना होगा क्योंकि आने वाला समय अत्यंत संघर्षों से भरा होने वाला है। बैठक के अंतिम चरण में संगठन के अत्यंत प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ पदाधिकारी श्री हिमांशु देशपांडे जी को उनकी स्वेच्छा सेवानिवृत्ति होने के अवसर पर संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा भावभीनी विदाई गई। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रमुख उत्तम विश्वास द्वारा दी गई