जबलपुर। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश श्रीमति अध्यक्ष अश्विनी पराँजपे का 14 दिसंबर को नगर आगमन हो रहा हैं। श्रीमती परांजपे के स्वागत रैली एवं अभिनन्दन की तैयारियों हेतु भाजपा महानगर की बैठक आयोजित की गई।
श्रीमती परांजपे के पदभार ग्रहण के पश्चात यह प्रथम नगर आगमन रविवार 14 दिसंबर को हो रहा हैं। बैठक में तय किया गया कि आगमन पर भव्य आगवानी कर स्वागत रैली निकाली जाएगी।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर की अध्यक्षता एवं विधायक अशोक रोहाणी, निगम अध्यक्ष रिकुंज विज की उपस्थिति में भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में जिला पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम, स्वागत रैली एवं समापन सभा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत रैली निकाली जाएगी जो पिसनहरी की मढिय़ा से प्रारम्भ होंगी वहां से त्रिपुरी चौक, पंडा की मढिय़ा, शाहीनाका, संजीवनी नगर मेन रोड, कछपुरा ब्रिज, लेबर चौक, यादव कॉलोनी, रानीताल चौक होते हुए भाजपा कार्यालय में समाप्त होंगी, जहाँ पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, राजेश मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव, अभय सिंह ठाकुर, जय सचदेवा, अंजू भार्गव, लालू यादव, प्रनीत वर्मा, डिम्पी विश्वकर्मा, प्रशांत केसरवानी, रविंद्र पचौरी, राजेश ठाकुर, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा, संजय यादव, अभिनव यादव, केदारनाथ पोरते, मधुबाला राजपूत के साथ मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।