जबलपुर/ मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव ,जितेन्द्र सिंह प्रदेश महामंत्री ने मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन भोपाल के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त,भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोक रोड नई दिल्ली को पत्र प्रेषित कर भारत के लगभग 10 लाख 35 हजार मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारी की स्थाई नियुक्ति करने लेख किया है।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश प्रवक्ता अनिल भार्गव वायु ने बताया है कि माननीय सर्वोच्य न्यायालय द्वारा शिक्षण कार्य में लगे शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य में न लगाये जाने के आदेश है।शासन के निर्देश 25 मार्च 2013 में स्पष्ट किया गया है कि यथा संभव बी.एल.ओं के रूप में कार्यरत शिक्षकों को उक्त कार्य से मुक्त रखने के निर्देश है, मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण भी लगभग 15 या 20 वर्ष में किया जाता है।
भारत के शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 29 में शिक्षकों को केवल भारत के जनगणना, एवं भारत के निर्वाचन कार्य या आपदा के समय लगाये जाने का निर्देश है।बीएलओ के पास मतदाताओं की संख्या एवं नगरीय क्षेत्र में मतदान केन्द्र की सीमाओं से परिचित न होने के कारण संपर्क करने में अधिक समय लग रहा है।
बेब साइड के सर्वर पर अत्याधिक लोड के कारण वेवसाइट ठीक से नहीं चल रही तथा दिन में नहीं चलने से रात में जाग कर बी.एल.ओ. को कार्य करना पड़ रहा है, सेवानिवृत्ति में कुछ समय शेष रहने वाले अनेक बी.एल.ओं को भी ड्यूटी में लगाया गया है,
रात भर कार्य करने के लिए बीएलओ को फोन आ रहे हैं, दिन में क्षेत्रों में कार्य रात में आनलाइन कार्य करना पड़ रहा है। जिससे कर्मचारियों व बुजुर्ग कर्मचारियों को बहुत परेशानी हो रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग अशिक्षा के कारण फार्म भरने में असमर्थ हैं। सारे फार्म बीएलओ को ही भरने पड़ते हैं।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, योगेन्द्र मिश्रा , बीरेंद्र तिवारी,अर्जुन सोमवंशी, परशुराम तिवारी, शैलेश गौतम, विनय नामदेव, सुशील गुप्ता, अरुण पटेल, सतीश देशमुख, राकेश राव, राकेश ठाकुर, श्यामसुंदर तिवारी, राजा राम डहरिया, दिलराज झा रिया, महेंद्र पटेल, रविन्द्र राय ने भारत निर्वाचन आयोंग से देश के 10 लाख 35 हजार बूथ पर बूथ लेवल अधिकारी की नियमित स्थायी नियुक्ति करने या दो या तीन बूथ पर एक अधिकारी नियुक्त कर उसका कार्यालय मतदान केन्द्र पर एक कक्ष तैयार करने की मांग की है।