बैलगाड़ी में सगाई करने पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे बहु


उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने छोटे बेटे अभिमन्यु की शादी में करोड़ों रुपए खर्च करने के बजाय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में करवाने का फैसला कर अनोखी मिसाल पेश की है। वहीं उनकी राह पर बेटे और होने वाली बहू भी चलते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, शनिवार को दोनों की सगाई का कार्यक्रम था, जिसमें लग्जरी कार की जगह बैलगाड़ी में सवार होकर वे सगाई करने पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

  बैलों को चारा और गुड़ खिलाकर की पूजा*

सगाई की रस्म से पहले अभिमन्यु और इशिता ने बैलों को चारा और गुड़ खिलाकर पूजा-अर्चना की। फिर बैलगाड़ी पर सवार होकर मंच की ओर पहुंचे। काला चश्मा पहनकर देसी अंदाज में उनकी एंट्री से हर कोई हैरान हो गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने इस परंपरागत अंदाज की खूब सराहना की।

*आज र सामूहिक विवाह में सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे

बता दें कि आज रात महिला संगीत का आयोजन रखा गया है। जबकि 30 नवंबर को सांवरा खेड़ी में सामूहिक विवाह समारोह होगा। जहां 22 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे। इसी सामूहिक विवाह में अभिमन्यु और इशिता भी सात फेरे लेकर जीवन की नई शुरुआत करेंगे।