आयुध कर्मचारियों की प्रति नियुक्ति 9 माह बढ़ी


जबलपुर। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाय फेडरेशन के जीसीएफ मीडिया प्रमुख उत्तम विश्वास से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर 2021 को सभी आयुध निर्माणियों को 7 डीपीएसयू में बांट दिया गया डीपीएसयू में कर्मचारियों की सेवाशर्त तैयार करने हेतु लगने वाले समय के कारण सभी ग्रुप ए बी सी कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति में रखा गया विभिन्न ऑफिस मेमोरेंडम के माध्यम से इसकी मियाद 30 दिसंबर 2025 तक था सरकार विकल्प के माध्यम से कर्मचारियों को सरकारी एवं निगम में रहने का विकल्प देता मगर वर्तमान में ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाय फेडरेशन इंटक और भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ एवं सीडीआरए के तीव्र आंदोलन के चलते सरकार ने एक बार पुनः प्रतिनियुक्ति को 9 माह बढ़ाने जा रही है ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक एवं महासचिव सी कुमार ने कहा ये कर्मचारियों के संघर्ष आंदोलन का नतीजा है कि सरकार को प्रति नियुक्ति का समय बढ़ाना पड़ा मध्य प्रदेश के आयुध निर्माणियों के पदाधिकारी अर्नब दास गुप्ता पुष्पेंद्र सिंह रोहित यादव विनय गुप्ता अमित चंदेल अमरेश सिंह असीम दुबे राकेश दुबे शिव पांडे गोविंद सैनी द्वारा कर्मचारियों को बधाई दी और सेवा शर्तों को लेकर सतत आंदोलन जारी रखने आश्वस्त किया है|