दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, कर्मचारियों की मांगों पर भी होगी चर्चा


जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता अनिल भार्गव वायु ने बताया है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन मोहन यादव मुख्य आतिथ्य में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का दीपावली मिलन समारोह 28 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे भोपाल में मंत्रालय के सामने सभागार मेंआयोजित किया जा रहा है।

विधायक भगवानदास सबनानी भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट के समय प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार चंदेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष के. एच. मेवाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, राजेश शर्मा , नारायण प्रसाद चतुर्वेदी शामिल रहे। संघ द्वारा रखे गए विभिन्न सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

दीपावली मिलन समारोह का उद्देश्य शासन और कर्मचारियों के बीच समन्वय एवं सकारात्मक संवाद को और प्रगाढ़ बनाना है। कर्मचारियों के हित में उठाए गए कदमों की सभी पदाधिकारियों ने प्रशंसा की है ,संविदा कर्मियों के नियमितीकरण पर पहल कर मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मचारियों के हित में नीतिगत निर्णयों की दिशा में ठोस कदम उठाये हैं।

राज्य कर्मचारियों का डीए महंगाई भत्ता केंद्र के समान किया।पेंशनर्स के हित में कदम पुरानी पेंशन योजना पर विचार हेतु समिति गठन, पेंशन अदायगी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित। शासकीय कर्मचारियों के लिए रियायती दरों पर आवास योजनाओं को प्रोत्साहन।

कर्मचारियों के पदोन्नति के लिए नए नियम बनाकर लाभ देने की योजना बनाई, मुख्यमंत्री चिकित्सा योजना का लाभ देने की घोषणा की, कर्मचारियों की अन्य मांगों के निराकरण के लिए भी चर्चा की गई, मुख्य मंत्री जी ने लंबित घोषणाओं के आदेश जल्द जारी करने, के साथ ही नीतिगत निर्णय करने का आश्वासन दिया है।


मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, जिला सचिव देवेंद्र पचौरी, जिला कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, योगेन्द्र मिश्रा, रजनीश पांडेय, के.जी. पाठक, आकाश गुप्ता, परसराम तिवारी, बीरेंद्र तिवारी, अर्जुन सोमवंशी, रवि बांगड़ , सुशील गुप्ता, प्रशांत तिवारी, एस पी बाथरे, बीरेंद्र चंदेल,सुभाष गौतम, अरुण पटेल ने समस्त जिला पदाधिकारी,तहसील अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक, ब्लॉक अध्यक्ष , सचिव, कोषाध्यक,विभागीय समिति अध्यक्षों, सचिव, कोषाध्यक्ष को भोपाल पहुंचने की अपील की है।