पमरे में चलाया गया स्वच्छता श्रमदान अभियान, सांसद और जीएम ने प्लेटफार्म नंबर 6 में की साफ सफाई

जबलपुर| “स्वच्छ भारत मिशन” के तहत, पश्चिम मध्य रेल ने गुरुवार को “स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान के अंतर्गत एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान किया गया।
इस अभियान के दौरान, जबलपुर के सांसद आशीष दुबे ने पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के साथ मिलकर जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर श्रमदान किया। इस पहल में मुख्यालय और मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी और रेलवे कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया है।
इस अभियान में मुख्यालय के अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनीष तिवारी, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर एम विजय कुमार, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रवीन खोराना, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. डी. पाटीदार, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मुकेश, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), आरएसपी प्रभात कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निर्माण एम. एस हाशमी, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एस एस पाराशर, सचिव महाप्रबंधक राहुल जयपुरियार एवं अपर मण्डल रेल प्रबन्धक जबलपुर सहित मुख्यालय और मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान करके कार्यक्रम को सफल बनाया।