ट्रांसको का मुख्य समारोह मुख्यालय जबलपुर में उत्कृष्ट कार्मिक होंगे सम्मानित

जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के प्रदेशभर के सभी ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस मुख्यालयों (टीएलएम), 417 एक्स्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों तथा समस्त कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।एम.पी. ट्रांसको का मुख्य समारोह जबलपुर स्थित स्काडा कंट्रोल सेंटर, नयागांव परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में कंपनी के प्रबंध संचालक  सुनील तिवारी प्रातः 8:15 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एम.पी. ट्रांसको के प्रदेशभर के कार्यालयों, सबस्टेशनों एवं परिसरों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया है। इस अवसर पर कंपनी में नवाचार, क्विक रिस्पांस, लीडरशिप, ई-गवर्नेंस, ट्रेनिंग एक्सीलेंस, तकनीकी उत्कृष्टता, सुरक्षा तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन जैसी विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आउटसोर्स कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा।  सम्मानित होने वाले कार्मिकों ने पारेषण व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव, प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ाने, नवाचारों को लागू करने, सुरक्षा मानकों के पालन तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।