भोपाल/ । भोपाल में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन में मध्य प्रदेश सहित तीन राज्यों के 45 वर्ष से कम आयु के युवा विधायकों की सक्रिय सहभागिता, लोकतांत्रिक ऊर्जा और नए भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सम्मेलन ने न केवल युवा नेतृत्व को एक साझा मंच प्रदान किया, बल्कि विकास, सुशासन और नवाचार पर सार्थक संवाद का अवसर भी उपलब्ध कराया।
इस गरिमामयी अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं नेता प्रतिपक्ष की उपस्थिति सराहनीय रही।
सम्मेलन के दौरान उत्तर मध्य विधानसभा जबलपुर के युवा विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय जी को सभापति के रूप में नियुक्त किया गया।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान के युवा विधायकों की इस सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश का युवा नेतृत्व न केवल वर्तमान चुनौतियों के प्रति सजग है, बल्कि भविष्य के सशक्त, समावेशी और विकासोन्मुख भारत के निर्माण के लिए भी दृढ़ संकल्पित है। ऐसे प्रयास लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।