*भोपाल :-* अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिखर शिक्षा समिति के द्वारा घरेलू सेविकाओ, झाड़ू पोछा करने वाली महिला,पापड़ बनाने वाली महिला, पार्लर चलाने वाली उद्यमी , किराने की दुकान चलाने वाली उद्यमी महिला को एनजीओ की कार्यकारिणी महिलाओं रानी शर्मा, अंकिता चन्द्रवंशी गुप्ता, साधना सिंह के द्वारा गिफ्ट्स और गुलाब देकर सम्मानित किया गया, महिला दिवस पर इन महिलाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य समाज को यह बताना है कि महिला शक्ति हर रूप में सक्षम है और सशक्त भारत के निर्माण में हर रूप में महिलाओं का सम्मान बहुत ज़रूरी है, जिससे आने वाले भविष्य में समाज में नारी को नकारात्मकता का सामना ना करना पड़े । आज जॉब या बिजनिस करने के बाद भी कही घरों में महिला और पुरूष व्यवहार में जेंडर डिस्क्रिमिनेशन बहुत बड़ा मुद्दा है, जिसे जड़ से समाप्त करना अत्यंत आवश्यक है।
नारी निन्दा ना करो, नारी रतन की खान नारी से नर होत है, ध्रुब प्रहलाद समान। नारी की निन्दा मत करो। नारी अनेक रत्नों की खान है। नारी से ही पुरुष के उत्पत्ति होती है।