सुबह-सुबह गिरने लगी ओस, पारा लुढका, हवाओं में घुली ठण्डक


जबलपुर। अब सुबह-सुबह आसपास के इलाकों में ओस पड़ने लगी है। बारिश की बिदाई के साथ ही यह सर्दी की दस्तक का संकेत है। इस हफ्ते के अंत तक ठण्ड पूरा जोर पकड़ लेगी, फिलहाल तापमान में गिरावट का दौर जारी है।

फिलहाल रात का तापमान औसत से 2 पायदान नीचे उतर गया है और दिन का तापमान भी औसत से नीचे चल रहा है। इसके बावजूद तड़के हवाओं की सिहरन भी होने लगी है। ओस की बूंदे इस बात का संकेत दे रहा है कि जोरों की ठण्ड की दस्तक जल्द होगी।


स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 31.04 डिग्री सेल्सियस सामान्य, न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमीं प्रात:काल 75 प्रतिशत और सायंकाल 60 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह 6.9 व सूर्यास्त 5.42 बजे हुआ। पिछले वर्ष आज के दिन का अधिकतम तापमान 32.06 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.04 डिग्री दर्ज किया गया था। उत्तरी पूर्वी हवाएं 3 से 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा।