जबलपुर। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यहां कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव आयोग गुलाम बन गया है| वोट चोरी कर सरकार बनाई जा रही है| देश भर में हमारे नेता राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान को बचाने, वोट चोरी के खिलाफ अभियान चला रहे है| इसी सिलसिले में जबलपुर में वोट न्याय यात्रा निकाली जा रही है|
श्री पटवारी वोट न्याय यात्रा के पूर्व गोलबाजार में सभा को संबोधित कर रहे थे| उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे खूबसूरत लोकतंत्र हमें देश की आजाद के बाद उस वक्त मिला जब बाबा साहेब अंबेडकर ने देश का संविधान बनाया| हमारे लोकतंत्र को दुनिया का सबसे अच्छा लोकतंत्र माना जाता हैं लेकिन दुर्भाग्यवश आज सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं| जिस देश में एक वोट से सरकार चली जाती है उस देश में वोट चोरी करके सरकार बनाई जाए तो फिर लोकतंत्र बचेगा कहा|
श्री पटवारी ने कहा कि चुनाव आयोग की पारदर्शिता और निष्पक्षता सवालों के घेरे में है| चुनाव आयोग पिजड़े के तोते की तरह काम कर रहा है| पहले देश में वोट चोरी कर सरकार बनाई गई, बाद में राज्यों में भी यह हथकंडा अपनाया गया| लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के राहुल गांधी वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष कर रहे है और लोकतंत्र को बचाने वोट न्याय यात्रा निकाल रहे है| मप्र में जबलपुर में इसकी शुरुआत हो चुकी है और अब पूरे प्रदेश में इस तरह की यात्रा निकाली जाएगी|
इसके पूर्व श्री पटवारी का दोपहर ढाई बजे के लगभग सड़क मार्ग से जबलपुर आगमन हुआ, वे सीधे गोलबाजार पहुंचे और यहां एक सभा को संबोधित करने के बाद वोट न्याय यात्रा का नेतृत्व किया| यह यात्रा पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया|
पद यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ,पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, दिनेश यादव , शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, आलोक मिश्रा ,चिंटू चौकसे, राजेश पटेल,अमरीश मिश्रा, रूपेंद्र पटेल, राजेश तिवारी, सतीश उपाध्याय , कौशल्या गोटिया, सुखदेव यादव ,रमेश चौधरी, बाबू शंकर सोनकर, अजय अग्रवाल ,राजेंद्र यादव, वीरेंद्र चौबे, सुहेल सिद्दीकी, कदीर सोनी, भूरे पहलवान, चतुर सिंह लोधी, परमलाल, राजेश चौबे ,निलेश जैन,दिलीप राय, विनोद श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, सतीश तिवारी,अतुल बाजपेई,बंटी तिवारी, सत्येंद्र चौबे,संतोष पंडा ,गुड्डू नवी, अयोध्या तिवारी, गुड्डू तमसेरवार, अनुपम जैन, शेखर सोनी, मनीष पटेल, टीकाराम कोष्टा, बलवंत गुर्जर , लखन प्रजापति, अमर रजक, प्रमोद पटेल ,संजय अहिरवार, मतीन अंसारी, पप्पू वसीम ,आजम खान, संजय अहिरवार, विजय रजक, सचिन रजक, कमलेश यादव, आरिफ बेग ,रितेश बंटी गुप्ता, अनुज श्रीवास्तव, जतिन राज, विवेक यादव,संदीप जैन, मदन लारिया, रणजीत सिंह, रविंद्र गौतम, रितेश अग्रवाल, आदि शामिल थे|