जबलपुर, । विश्व श्रवण दिवस’ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विक्टोरिया जिला अस्पताल में कान की सुरक्षा और जागरूकता हेतु व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. संजय मिश्रा एवं सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी एवं नोडल ऑफिसर डॉ रुमिता आचार्य भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई। और रैली के माध्यम से आमजन को ध्वनि प्रदूषण के खतरों और कान की देखभाल के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। विक्टोरिया अस्पताल में आयोजित विशेष शिविर में नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. शोभा अग्रवाल, डॉ. पंकज ग्रोवर और डॉ. नियोगीने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में आए लोगों की हियरिंग स्क्रीनिंग की गई और उन्हें कान से संबंधित समस्याओं के निवारण के उपाय बताए गए।
जिला अस्पताल के साथ-साथ जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी स्क्रीनिंग कैंप लगाए गए। एवं आर बी एस के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा स्कूल्स मे जाकर बच्चो की हियरिंग स्क्रीनिंग की गई। नोडल ऑफिसर ने बताया कि कम सुनाई देने की समस्या को नजरअंदाज करना घातक हो सकता है, इसलिए समय पर जांच और उपचार अत्यंत आवश्यक है।बच्चो मे हियरिंग लॉस का अर्ली डेटेक्श और कॉक्लीयर इम्प्लांट के बारे मे भी जानकारी दी गई।