मां नर्मदा प्रतिमा की विसर्जन यात्रा गुरुवार को


जबलपुर । मां नर्मदा भक्त मंडल समिति द्वारा नर्मदा प्रकटोत्सव पर सब्जी मंडी निवाड़गंज में स्थापित मां नर्मदा जी की प्रतिमा की मंगलवार को आरती की गई बुधवार को दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया और 29 जनवरी गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे विसर्जन यात्रा निकाला जाएगी| सभी नर्मदा भक्तों से उपस्थिति की अपील की गई|