जबलपुर| मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि वर्तमान में नवीन नियुक्तियों में तीन वर्ष प्रोबेशन पीरियड में कर्मचारियों को काम के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों को पहले साल 70 प्रतिशत, दूसरे साल 80 प्रतिशत व तीसरे साल 90 प्रतिशत वेतनमान दिया जा रहा है । जबकि प्रोबेशन में कर्मचारियों से 100 प्रतिशत काम कराया जाता हैं परंतु वेतन 100 प्रतिशत नहीं दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने शासन को अनेकों बार पत्र प्रेषित कर इस समस्या के निदान करने की मांग की है। पत्रों में काटी जा रही राशि का भुगतान कब किया जाएगा यह आदेश जारी करने पर जोर दिया गया है। साथ ही वेतन वृद्धि के लाभ न देने पर रोष व्यक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता अनिल भार्गव (वायु) अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, योगेन्द्र मिश्रा , अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, राजा राम डहरिया, रजनीश पांडेय, परशुराम तिवारी, विनय नामदेव, अजय दुबे, राहुल पांडेय, अरुण पटेल आदि ने परिविक्षा अवधि के दौरान अन्तर राशि के एरियर का एक मुश्त भुगतान करने एवं तीन वर्ष की परिविक्षा अवधि के समय की तीन वेतन वृद्धि का लाभ समस्त पात्र कर्मचारियों को देने की मांग की है।