मुख्य मंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
जबलपुर / भगवान श्री परशुराम वंशज , ब्राह्मण एकता मंच के संरक्षक पंडित योगेन्द्र दुबे, पंडित राम दुबे, पंडित अटल ए,पंडित विवेक शुक्ला ने कलेक्टर जबलपुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम का स्मरण पत्र सौंपा है। जिसमें पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर कार्यवाही न करने पर भारी आक्रोश व्यप्त किया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मध्य प्रदेश शासन के आई ए एस श्रीसंतोष वर्मा के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई है। विगत माह उन्होंने ब्राह्मण समाज की महिलाओं को जाति गत रूप से अपमानित किया है लंबे समय के पश्चात भी उसपर कार्यवाही नहीं की गई है आक्रोशित परशुराम वंशज मंच दकी मासिक बैठक में सभी सदस्यों ने एक मत से पुनः मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
महिलाओं को अपमानित करने वाले संतोष वर्मा पर माननीय न्यायालय के फर्जी आदेश से बर्खास्तगी के समय पुनः सेवा में लेने के मामले की जांच जारी है,जानकारी सार्वजनिक होने के पश्चात तत्काल आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए था। लेकिन प्रमाण प्राप्त होने के पश्चात भी दोषी पर आपराधिक मामले दर्ज कर कड़ी कार्यवाहीं नहीं की गई है।
भगवान श्री परशुराम वंशज एवं ब्राह्मण एकता मंच के पंडित योगेन्द्र दुबे, पंडित राम दुबे, अटल उपाध्याय, विवेक शुक्ला, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, योगेन्द्र मिश्रा,कपिल दुबे, अरविंद दुबे, सुनील उपाध्याय, जी पी द्विवेदी, शैलेश गौतम, रजनीश पांडेय, अजय दुबे ने तत्काल ब्राह्मण समाज का अपमान करने वाले संतोष वर्मा के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाहीं की मांग की है।