डेयरी साइंस कॉलेज की स्थापना अधर में, विधायक लखन घनघोरिया ने विधानसभा में उठाया था सवाल
जबलपुर। जबलपुर में डेयरी साइंस कॉलेज खोलने को लेकर सरकार का रूख स्पष्ट नहीं है। विधानसभा में सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
यह बताते हुए विधायक लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया की प्रदेश सरकार शहर के हितों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है।
उज्जैन में पाठ्यक्रम शुरू………
डॉ.पी.जी. नाजपांडे ने बताया कि 25 नवंबर 2024 को पशुपालन मंत्री लखन पटेल द्वारा घोषणा की गई थी। “जबलपुर में डेयरी साइंस कॉलेज खुलेगा।” किंतु इस घोषणा के अनुसार अभी तक यहां पर कॉलेज खोला नहीं गया है।
उल्टे उज्जैन में म.प्र. सरकार ने डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स की कक्षायें शुरू कर दी है । इसकी संबंद्धता (एफीलीएशन ) विक्रम यूनिवर्सिटी से कर दिया गया है।
दिनांक 20 नवंबर 2024 को राज्यसभा सदस्य एड. विवेक तन्खा ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान को पत्र लिखकर जबलपुर में यह कॉलेज खोलने का आग्रह किया था।
इस सबके बावजूद सरकार ने अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है। उपभोक्ता मंच के टी.के. रायघटक, डी.के. सिंह, सुशीला कनौजिया, गीता पांडे, सुभाष चन्द्रा , डी. आर. लखेरा, पी.एस.राजपूत, संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जबलपुर में डेयरी साइंस कॉलेज नहीं खोलने से जबलपुर के साथ अन्याय हो रहा है।