एमपी ट्रांसको दे रही है राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान:–एम डी सुनील तिवारी

जबलपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) का मुख्य समारोह मुख्यालय जबलपुर स्थित स्काडा कंट्रोल सेंटर, नयागांव परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर अपने संबोधन मे प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में एमपी ट्रांसको का योगदान गर्व का विषय है। कंपनी न्यूनतम ट्रांसमिशन हानि और अधिकतम उपलब्धता के साथ देश की अग्रणी ट्रांसमिशन यूटिलिटी के रूप में स्थापित हुई है।

प्रबंध संचालक ने लगभग 20,000 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक विद्युत माँग के दौरान भी निर्बाध एवं विश्वसनीय ट्रांसमिशन सुनिश्चित करने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए सभी कार्मिकों की सराहना की। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बेहतर मटेरियल मैनेजमेंट, सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग और विवेकपूर्ण व्यय नियंत्रण से आने वाली पीढ़ी एमपी ट्रांसको को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सक्षम होगी।