रेल मंत्रालय ने आचार्य श्री के महाकाव्य मूक माटी पर किया ट्रेन का नामकरण


जबलपुर। जबलपुर–रायपुर (वाया डोंगरगढ़) इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11701/11702) को भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा आचार्य गुरुदेव 1008 विद्यासागर महाराज की महाकाव्य “मूकमाटी” के पावन नाम पर “मूकमाटी एक्सप्रेस” नाम प्रदान किए जाने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। रेल मंत्रालय के इस निर्णय से जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी नितिन जैन ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा लिया गया यह निर्णय पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है।
यह नामकरण आचार्य विद्यासागर महाराज के अद्वितीय तप, त्याग, ज्ञान, साधना एवं राष्ट्र के सांस्कृतिक-आध्यात्मिक उत्थान में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति भारत सरकार की गहन श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। रेल मंत्रालय के इस ऐतिहासिक और भावनात्मक निर्णय पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झाँझरी, राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, अतिरिक्त महासचिव प्रशांत जैन, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, पूर्व फेडरेशन महासचिव विपुल बाँझल, महाकोशल-विंध्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, हेमंत जैन, सुनील घिया सहित दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर मेन के सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।