तिलवारा घाट पर नर्मदा स्वच्छता अभियान. नर्मदा मार्जन सेवा, हर रविवार बढ़ रही लोगों की भागीदारी

जबलपुर। शहर में नर्मदा तट की स्वच्छता को लेकर नागरिकों द्वारा चलाया जा रहा नर्मदा स्वच्छता सेवा अभियान लगातार प्रभावी होता जा रहा है। तिलवारा घाट पर हर रविवार सुबह 8:30 बजे यह अभियान नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएँ और वरिष्ठजन शामिल हो रहे हैं।
इस सेवा कार्य को गति देने में नीरज नेमा, चंद्रभान नेमा, साक्षी नेमा लकी उपाध्याय, राजेश ठाकुर, रूपेश उपाध्याय, सोनाली साहू, आलोक विश्वकर्मा, मनोज सिंह, रोशन शर्मा, बालाजी, प्राची नेमा, खुशी नेमा, ज्योति नेमा, समीर उपाध्याय , प्रकाश अवस्थी सहित कई सक्रिय सदस्यों का विशेष योगदान रहा। सभी सहयोगी घाट पर जमा प्लास्टिक, कचरा, फूल-मालाएं व अन्य गंदगी को एकत्र कर नगर निगम के वाहनों में निस्तारित करवाते हैं।
इस अभियान की विशेष बात यह है कि इस सप्ताह ‘वॉक एंड क्लीन’ ग्रुप ने भी नर्मदा मार्जन समूह के साथ मिलकर संयुक्त रूप से भागीदारी की। इस ग्रुप के सदस्यों ने तट पर पैदल भ्रमण करते हुए आसपास फैला कचरा उठाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

नागरिकों से अपील………..

आयोजकों ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि हर रविवार सुबह 8:30 बजे तिलवारा घाट पहुँचकर नर्मदा स्वच्छता अभियान में शामिल हों और नदी संरक्षण में अपना योगदान दें।