जबलपुर, । ओ.एफ.के. लेबर यूनियन द्वारा विगत् 26 वर्षों से कॉमरेड रामशंकर रजक की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का स्थानीय ओलम्पिक ग्राउंड खमरिया में मुख्य अतिथि शैलेष वगेरवाल (मुख्य महाप्रबंधक आयुध निर्माणी खमरिया) द्वारा 25 मार्च को शुभारंभ किया जायेगा। आयोजन समिति ने जबलपुर एवं आस-पास के सभी क्रिकेट क्लब की टीमों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। मीडिया प्रमुख उत्तम विश्वास ने बताया कि प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी एवं प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रविष्टि फार्म यूनियन कार्यालय में उपलब्ध है। फार्म भरने की अंतिम तिथि 24 मार्च है। यूनियन के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह एवं महामंत्री सुकेश दुबे ने सभी खेल प्रेमियों से इस आयोजन में उपस्थित होने की अपील की है|