होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गया नाबालिग डूबा


जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत पोंडा गांव में होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गए एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वेद राय के रूप में हुई है।
सिहोरा पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम की है। होली खेलने के बाद वेद राय अपने साथियों के साथ गांव के तालाब में नहाने पहुंचा था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सिहोरा थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया। गुरुवार की सुबह दोबारा शुरु गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वेद का शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद कफन दफन के लिए परिजनों को सौंप दिया| मर्ग कायम कर मामलें की जांच की जा रही है।