जानिए किस डॉक्टर को ठगो ने लगाई एक करोड़ की चपत

जबलपुरl हरियाणा के एक  अंतर राज्य ठग गैंग द्वारा शहर की एक नहीं दो डॉक्टरों को नकली सोना देकर एक करोड़ 55 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया दरअसल इस मामले में  1 अप्रैल को एक FIR जबलपुर के क्राइम ब्रांच थाने में दर्ज कराई गई थी जिसमें 60 लख रुपए की ठगी का आरोप लगाया गया था जिसमें डॉक्टर पिता से 50 और डॉक्टर के बेटे से 10 लख रुपए ठगने की बात सामने आई थी लेकिन दूसरे डेंटिस्ट डॉक्टर साहब जिनकी डिस्पेंसरी यादव कॉलोनी लेबर चौक के पास चलती है वहां भी यह शातिर ठग मरीज बनकर गए और अपने माया जाल में डॉक्टर साहब को फंसा लिया यहां उन्होंने लगभग एक करोड रुपए का नकली सोना थमा दिया डर  की वजह से डॉक्टर साहब हाथ मलते रह गए लेकिन FIR करने की उन्होंने हिम्मत नहीं उठाई इस बीच पुलिस ने इस ठग गैंग को झांसी के पास पकड़ लिया इन्हें जब थाने लाकर पूछताछ की गई तो ऐसे ठगी का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 55 लाख हो गया आरोपियों ने जब किसी बृज सिंह सिंह नामक डॉक्टर के यहां भी ठगी की वारदात  को अंजाम देना  कबूल किया तब जाकर 4 अप्रैल को डॉक्टर साहब हिम्मत जुटा पाए और उनकी और से अपराध थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई इस मामले की पुष्टि जिला अपराध थाना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी की है गौर तलब है कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया लेकिन ठगी के शिकार हुए लोगों के नाम ओपन नहीं किया जिससे  मामले में नया मोड आ गया बहरहाल  अब स्थिति स्पष्ट हो गई है की डॉक्टर बृजराज सिंह को  लगभग एक करोड़ की चपत धोखेबाजों द्वारा लगाई गई है यद्यपि पुलिस पकड़े गए आरोपियों पन्नालाल राठौर धर्मेंद्र वीरेंद्र और एक महिला रनमदेवी को हिरासत  में ले लिया है और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही  है