अंतरक्षेत्रीय विद्युत टेबल टेनिस प्रतियोगिता का खिताब केन्द्रीय कार्यालय ने जीता


जबलपुर । 47 वीं अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर को विजेता बनने का गौरव मिला है। उज्जैन में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर ने इंदौर को पराजित किया। जबलपुर क्षेत्र की टीम तृतीय स्थान पर रही।

केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर के खिलाड़ि‍यों ने व्यक्तिगत मुकाबले में विजेता बनने में सफलता हासिल की है। केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की टीम इस प्रतियोगिता को लगातार पांचवी बात जीतने में सफल रही।


व्यक्तिगत मुकाबले में केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर के पंकज साठे ने भोपाल के सुमित अग्रवाल को पराजित कर खिताब जीता और केन्द्रीय कार्यालय के हितेश परमार तृतीय स्थान पर रहे।

युगल मुकाबले में केन्द्रीय कार्यालय की ओर से पंकज साठे, हितेश परमार, सुरेन्द्र इंगले व महेश चन्द्र बालोदी ने प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने केन्द्रीय कार्यालय को विजेता बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।