सम्मान पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, भारत कृषक समाज की पहल की सराहना

जबलपुर| सी एम राइज हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगोंद ( पनागर ) में पनागर तहसील क्षेत्र के 17 स्कूल के छात्र, छात्राओ, शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति में आयोजित एक बृहद्, कार्यक्रम में इन 17 स्कूलों की सभी कक्षाओं की विगत वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वतीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेमोंटो आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित बच्चों ने संकल्प लिया कि वे देश निर्माण में सहभागी बनेंगे और महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करेंगे| उल्लेखनीय है की विगत दिनों कालाडूमर स्कूल में पनागर तहसील के 20 स्कूल के प्रतिभावान बच्चों व उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया था।


इसी कड़ी में जिला पंचायत जबलपुर के उपाध्यक्ष, शिक्षा समिति के सभापति विवेक पटेल के सानिध्य एवं अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने, उन्हे अच्छी शिक्षा व पढ़ाई के लिए प्रेरित करने तथा ग्रामीण स्कूलों के संसाधन जुटाने में मदद करने हेतु कृषक संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों व प्रयासों की सराहना की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. के के अग्रवाल, अतिथि गण महासचिव रूपेंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष प्रमोद मरवाहा, वरिष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ प्रकाश दुबे, रामकिसन पटेल, ज़िला पंचायत के सदस्य एड. इंद्र कुमार पटेल,भारतीय किसान संगठन के किसन पटेल, खमरिया गर्दा ग्राम पंचायत के सरपंच अर्जुन पटेल,नुनिया के सरपंच सोनू पटेल, सिंगोद के प्रचार्य रत्नेश शर्मा, सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल सिंगोद के प्राचार्य रामलाल पटेल आदि ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

जानकारी दी गई की आगामी कार्यक्रम बेलखाडू एवं सिमरा के स्कूल में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक लक्ष्मण तिवारी ने किया।

खिल उठे चेहरे…………..

सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी व आत्म विश्वास अलग झलक रहा था। बच्चों से जब पूछा गया की वे क्या बनना चाहेंगे?? उन्होंने कहा की वे खूब पढ़ाई करेंगे तथा अपने परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेंगे। किसी ने कहा वे इंजीनियर बनना चाहेंगे, किसी ने डॉक्टर तो किसी ने वकील, किसी ने पुलिस मे जाने की व किसी ने बड़ा अधिकारी बनने का अपना संकल्प व इच्छा व्यक्त की।