भोपाल :- शहर की प्रतिष्ठित संस्था “ आर्ट लोक” द्वारा राष्ट्रीय एकल नाट्य महोत्सव “सोलो सागा” का आयोजन दिनांक 01 एवं 02 मार्च 2026 को किया जा रहा है । यह दो दिवसीय महोत्सव एकल अभिनय की समृद्ध परंपरा को प्रोत्साहित करने तथा युवा एवं अनुभवी कलाकारों को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है ।
यह महोत्सव संस्था का चौथा वार्षिक आयोजन है । पिछले तीन वर्षों में आयोजित महोत्सवों में कई जाने माने रंगकर्मी एवं कलाकार इसमें अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दे चुके है ।
इस वर्ष भी कलाकार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समकालीन विषयों पर आधारित एकल नाट्य प्रस्तुतियाँ देगें ।
कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से संस्कार भारती हाल, तुलसी नगर भोपाल में
आयोजित होगा। प्रवेश निःशुल्क रहेगा ।
संस्था सभी रंगमंच प्रेमियों एवं कला रसिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने तथा मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद उठाने का आग्रह करती है।