जबलपुर । सोल म्यूज़िकल ग्रुप ने महाशिवरात्रि और महर्षि दयानंद सरस्वती प्राकट्योत्सव धार्मिक तथा सदाबहार गीतों तथा नृत्यों के साथ दत्त मंदिर में मनाया। प्रारंभ में अर्चना खंडेलवाल ने सरस्वती वंदना एवं राधा- कृष्ण नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् पंचम झा,डॉ. रश्मि झा और पूर्णिमा अग्रवाल ने शिव- महिमा तथा आर्य समाज के भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर सबको भक्ति- रस से सराबोर कर दिया। सभी भक्तों से आर्य समाज भवन, नेपियर टाउन में चल रहे ऋग्वेद पारायण यज्ञ में प्रातः 8 से 10 बजे शामिल होने और भोजन- प्रसादी ग्रहण करने का भी निवेदन किया गया। तत्पश्चात् डॉ. अनिल वाजपेई, पल्लवी फाटक, रंजना गुप्ता, प्रीति गर्ग, जूही राजावत, रहमान, गुलाम ,अभिषेक तिवारी, अशोक शर्मा,प्रीति मिश्रा, गंगा बावरिया, दिशा झा, थामस आदि ने सदाबहार गीतों की स्वर – साधना की सरिता प्रवाहित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरुण कुमारी सिंह ने तथा मंच संचालन डॉ. प्रतिभा पटेल एवं पंचम झा ने किया।