केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव का शहर में गर्मजोशी से स्वागत, डुमना से रानीताल चौराहे तक, जगह-जगह मंच लगाकर की गई पुष्पवर्षा

जबलपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जबलपुर पहुंचने पर सोमवार को जनप्रतिनिधियों ने डुमना एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा नई दिल्ली से तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुँचे थे। केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा का डुमना एयरपोर्ट पर स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद आशीष दुबे, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, खजुराहो के सांसद वी डी शर्मा, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील इंदु तिवारी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल (ग्रामीण) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।
शहर में जगह जगह किया गया अभूतपूर्व स्वागत………
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने नगर प्रवास के दौरान डुमना से हितकारणी डेंटल कॉलेज, महगवां होते हुए सीएमएम पेंटीनाका चौक, गणेश चौक सदर से कटंगा गोरखपुर, छोटी लाईन फाटक से होते हुए मालवीय चौक, गोलबाजार एमएचहाउस के सामने से होते हुए रानीताल , स्थित भाजपा के संभागीय कार्यालय पहुंचे| इस दौरान जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया, इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे|