समरसता’ की अलख जगाते हुए 41 समाजो के प्रतिनिधि प्रतिदिन की कथा के यजमान होंगे
जबलपुर। विश्व वंदित तुलसी पीठाधीश्वर चित्रकूट के पद्मविभूषण, जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा का शुभारम्भ कल रविवार 05 अप्रैल से अवधपुरी (आयुर्वेदिक कॉलेज) परिसर गौरीघाट में होने जा रहा है, श्रीराम कथा के शुभारम्भ पर माँ नर्मदा तट गौरीघाट में माँ नर्मदा कलश पूजन के साथ होगा साथ ही दोपहर 3 बजे नावघाट से कथा स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने बताया महाराजश्री के श्रीमुख से होने वाली कथा का विषय ‘राम जनम जग मंगल हेतु‘ होगा। कथा प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक अवधपुरी परिसर आयुर्वेद कॉलेज मैदान गौरीघाट में होगी।
41 समाजो के प्रतिनिधि होंगे यजमान :- ऐसा अवसर प्रथम बार आया है कि किसी भी धार्मिक कथा या आयोजन में समरसता’ की अलख जगाते हुए सर्व समाज की सहभागिता होंगी और प्रतिदिन जबलपुर के 41 समाजो के प्रतिनिधि कथा के यजमान होंगे। इनमे डॉ. राजेश धीरावाणी (गुजराती समाज) मुख्य यजमान होंगे साथ ही श्री सुदर्शन जगदीश चौहटेल (सुदर्शन समाज), श्री दास प्रसाद अहिरवार (अहिरवार समाज), श्री दीपक मेहरोलिया (बाल्मीक समाज), डॉ अमीर चन्द्र सोनकर (सोनकर समाज), श्री बब्वल रजक ठेकेदार (रजक समाज), श्री राजू चौरसिया ‘विश्व’ (चौरसिया समाज ), श्री सुशील सोनी चांदनी ज्वेलर्स (सोनी समाज), श्री प्रवीण वर्मा (कायस्थ समाज), श्री प्रदीप चौकसे, श्री आशीष राय (कल्चुरी समाज ), श्री विजय भावे ( महाराष्ट्र समाज) डॉ. संजय चौधरी (बंगाली समाज), श्री कैलाश अग्रवाल ‘बब्बा जी’ (अग्रवाल समाज ) , श्री रविकिरण साहू (साहू समाज), श्री संजय राठौर (राठौर समाज), श्री किशन बेन (बेन समाज) श्री रामचंद्र राव (तेलगू समाज), श्री प्रवीण गुलाटी (पंजाबी समाज), श्री किशोरी सिंह (लोधी समाज), एड. वीरेन्द्र कुशवाहा (कुशवाहा समाज), श्री लोकराम कोरी (कोरी समाज )श्री लखन ताम्रकार (ताम्रकार समाज), श्री राकेश राजू चक्रवर्ती (प्रजापति समाज), श्री अशोक सोंधिया (रैकवार समाज), पं. श्री आशीष पुजारी (ब्राम्हण समाज) श्री शमन दास आसवानी शंभू भैया (सिंधी समाज), श्री राज वर्मा (बारी समाज) , श्री वीरेन्द्र केशरवानी (केशरवानी समाज ) श्री अनूप खण्डेलवाल (खण्डेलवाल समाज) , श्री सुशील कुमार पटेल (कुर्मी समाज), श्री शरद विश्वकर्मा (विश्वकर्मा समाज ), श्री संतोष मेहरा टिम्बर वाले (झारिया समाज), श्री शशांक यादव (यादव समाज), श्री गुड्डा रूसिया, श्री शंकर लाल चौदहा (गहोई समाज) , श्री राजेश जैन CA (जैन समाज), श्री सुभाष पिल्लई, श्रीमती शीतल पिल्लई (तमिल समाज), श्री जगत सिंह मरकाम ( वनवासी समाज), श्री बद्री प्रसाद सेन (सेन समाज), श्री सत्य प्रकाश नामदेव (नामदेव समाज), श्री अजय गुप्ता (गुप्ता समाज ), ठाकुर सुरेन्द्र सिंह (क्षत्रीय समाज) प्रतिदिन कथा के सपत्नी यजमान होंगे।
महाराज श्री का आगमन कल प्रातः :- जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का संस्कारधानी जबलपुर आगमन कल रविवार 05 अप्रैल की सुबह सड़क मार्ग से होगा।
आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, सचिव श्री अखिल मिश्रा, स्वागत समिति अध्यक्ष श्री गुलशन माखीजा, समरसता सेवा संगठन अध्यक्ष श्री संदीप जैन, सचिव श्री उज्जवल पचौरी के साथ आयोजन समिति, स्वागत समिति के सदस्यों ने सभी धर्मालंबियों से शोभायात्रा एवं कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।