जबलपुर। पूज्य जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा में पुरी संस्कारधानी एकत्र होंगी, यह आयोजन संस्कारधानी की गरिमा के अनुरूप होगा, यह बात लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने श्रीराम कथा स्थल अबधपुरी आयुर्वेद कॉलेज मैदान गौरीघाट के निरिक्षण के दौरान कही।
उल्लेखनीय समरसता सेवा संगठन द्वारा आगामी 5 से 13 अप्रेल तक पदम विभुषित तुलसीपीठाधीश्वर परम पूज्य जगद्गुरु रामनान्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरणों में है, सोमवार को मंत्री श्री राकेश सिंह ने साथ विधायक सुशील तिवारी इंदु, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज, समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन स्वागत समिति संयोजक श्री गुलशन माखीजा, आयोजन समिति सचिव श्री अखिल मिश्र, कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह,, निगमायुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला, एस डी एम अनुराग सिंह के साथ कथा स्थल का निरिक्षण किया।
इस अवसर पर पडित रोहित दुबे, मनीष खरे , मनोज सेठ , आलोक पाठक सहित जिला प्रशासन , निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
*मातृ शक्ति की बैठक सम्पन्न :
श्रीराम कथा आयोजन की तैयारीयों हेतु समरसता सेवा संगठन द्वारा मातृ शक्ति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओ को व्यवस्था सौपी गई।
बैठक में श्रीमती नीलिमा देशपांडे , देवेश्वरी मोदी , अंजू भार्गव , श्वेता सिंह सोनल उज्जैनकर, श्वेता पचौरी , मीरा दुबे , कुसुम चौबे , सीमा सिंह जुग्गी , श्रद्धा अग्रवाल , सुधा तिवारी ,दीप माला सोनकर , कृष्णा यादव , वर्षा साहू , रीना राय , डॉ गीता पांडे , डॉ निधि जैन , प्रो. मीता अग्रवाल , एड.सारिका सेठ , राधा झारियां , नीतू दुबे , नीता जैन, प्रिया तिवारी , स्मिता कहती , संगीता नायडू , विश्रांति सिंह , रमा ताम्रकार , श्रद्धा नेमा , रश्मी केवट , गीता साहू , कृष्णा गुप्ता, प्रीति ताम्रकार, प्रतिभा पंडा, अंजू खंडेलवाल , जया जायसवाल , निशा विश्वकर्मा , सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थी।