डियूटी के दौरान शहीद प्रधान आरक्षक के परिवार को मिला सहारा, एसबीआई ने सैलरी पैकेज के 1 करोड़ 10 का चैक सौंपा


जबलपुर। डियूटी के दौरान शहीद हुए प्रधान आरक्षक को स्टेट बैंक द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज 1 करोड़ 10 लाख का चैक स्व. अभिषेक शिंदे की पत्नी श्रीमति प्रियंका शिंदे को पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय की उपस्थिति सौंपा गया|

बताया गया है कि लार्डगंज यादव कालोनी की चौकी में पदस्थ हवलदार अभिषेक शिंदे 27 अगस्त 2025 को रात्रि में एक आरोपी को पकड़ने गए थे तभी अंधमूक बाइपास सर्विस रोड पर बुलेरो वाहन की टक्कर में बुरी तरह घायल हो गए थे और मेडिकल अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

गुरुवार को एसबीआई बैंक की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के समक्ष एसबीआई बैंक द्वारा पुलिस सेलरी पैकेज एकाउण्ट के अंतर्गत दिवंगत आरक्षक की पत्नी श्रीमति प्रियंका शिंदे को 1 करोड़ 10 लाख रुपए का चेक सुपुर्द किया गया।


पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि पुलिस विभाग अपने प्रत्येक कर्मचारी एवं उनके परिवार के साथ सदैव खड़ा है। यह आर्थिक सहयोग दिवंगत प्रधान आरक्षक स्व. अभिषेक शिंदे के परिवार के लिए सहारा बनेगा।


इस अवसर पर एसबीआई बैंक के रीजन-2 सहायक महाप्रबंधक अमित भगत, एसबीआई बैंक भेडाघाट शाखा प्रबंधक नवीन जैन, मुख्य प्रबंधक राधेश्याम खेरडे, एफ.ओ.एस. अंकित जायसवाल एवं रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य, तथा प्रधान आरक्षक स्व. अभिषेक शिंदे के परिवार जन उपस्थित रहे।