जबलपुर। रविवार को सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं परम सतकारयोग्य निरंकारी राजपिता की कृपा से जबलपुर की भेड़ाघाट मे जबलपुर जोन व कटनी जोन की अनेक ब्रांचो ने नव वर्ष व “भक्तिपर्व” को बहिन मोहिनी ( जोनेल इंचार्ज – हैदराबाद) के सानिध्य मे उत्साह से मनाया गया। बहन मोहिनी ने हजारों की संख्या मे आए साधसंगत व सेवादारों को संबोधित करते हुए कहा की आज यहाँ नववर्ष व भक्तिपर्व समागम का आयोजन किया गया है, नववर्ष तो हर वर्ष बदलता रहता है 2025 के बाद 2026 जहां भक्तिपर्व मनाया जा रहा है भक्तों का स्वभाव प्रेम वाला, सनशीलता वाला, नम्रता वाला व परोपकार का होता है चूंकि उनके जीवन मे सतगुरु आता है जो ब्रह्म की अनुभूति करता है। ब्रह्मज्ञानी सब जीवों मे ईश्वर का अंश देखता है की “ इको नूर है सबदे अंदर नर हो चाहे नारी हो, ब्राह्मण ,क्षत्रिय,वेश्य, हरिजन इसदी खलकत सारी है” भक्तों का स्वभाव मक्खन जैसा होता है जैसे मक्खन मे जरा भी तपस आए तो पिघल जाता है वैसे ही भक्त का हृदय किसी को दुखी नहीं देख सकते।
जबलपुर जोन के ज़ोनल इंचार्ज नवनीत नागपाल ने सतगुरु माता सुदीक्षा का शुक्राना करते हुए बहन मोहिनी,हैदराबाद एवं सर्व साधसंगत का आभार व्यक्त किया।