जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर शाखा की आवश्यक बैठक प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा लेकर आगामी दिनों में कर्मचारियों के हितों के लिए रणनीति तैयार की गई, समस्त कर्मचारियों का परिचय के पश्चात मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने समस्त स्थाई दल श्रमिकों को नियमित ना करने वाले अधिकारियों से चर्चा कर पदाधिकारियों को निराकरण करवाने के निर्देश दिए महामंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया आगामी दिनों में प्रदेश के बजट में मुख्य मंत्री चिकित्सा बीमा योजना को लागू करने के लिए बजट में प्रावधान की जानकारी प्राप्त हुई है।
संघ के प्रयास से आवास भत्ता सभी को मिला है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप सिसोदिया ने प्रत्येक माह में एक बार कर्मचारियों की बैठक आयोजित करने सलाह दी साथ ही जिले में संघ के कार्यों की प्रशंसा की।
प्रदेश प्रवक्ता अनिल भार्गव (वायु) ने बताया कर्मचारी कल्याण आयोग जल्द बनेगा, सी आर की कॉपी कर्मचारी को देने, लिपिक के वेतन मान की विसंगति दूर करने को आवश्यक बताया, जिले में संघ का कार्यालय खोलने जिला प्रशासन से शासकीय आवास लेने प्रयास करने राय दी।
हेमन्त सराठे प्रदेश मंत्री ने सी पी सी टी खत्म करने, 70,80,100 प्रतिशत वेतन देने की प्रथा समाप्त करने के सुझाव को उचित बताते हुए शासन स्तर पर ज्ञापन देने की मंशा व्यक्त की।
जबलपुर जिले की बैठक में अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, नरेश शुक्ला, प्रशांत सौंधिया,सुनील पचौरी, राजेंद्र त्रिपाठी, विवेक रंजन शुक्ला,राजा राम डेहरिया, कुलदीप सिंह, पंकज जायसवाल राकेश ठाकुर रामशंकर शुक्ला,राहुल पांडेय, विवेक शुक्ला, राजू मस्के, बृजेश मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार कुशवाहा, पंकज शर्मा, दिलीप यादव, योगेश देशमुख, माधव यादव सहित तहसील, ब्लाक व विभागीय समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।