मॉ कर्मा जयंती पर साहू समाज निकालेगा वाहन रैली

जबलपुर जिला साहू समाज जबलपुर द्वारा  श्री प्रभात साहू की अध्यक्षता में नवीन विद्या भवन नेपियर टाॅऊन जबलपुर में साहू समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिला साहू समाज के सचिव उमेश साहू ओज़ ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में 15 मार्च 2026 को भक्तिशिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती पर भव्य वाहन रैली निकालने का एकमतेन निर्णय लिया गया। वाहन रैली महाराजपुर से प्रारंभ होकर सुहागी अधारताल गोहलपुर दमोह नाका मिलोनीगंज कोतवाली फुहारा गंजीपुरा होते हुए एमएलबी ग्राउंड में संपन्न होगी।  बैठक में कुंडम, बघराजी, शहपुरा, बरेला, भेड़ाघाट, कटंगी, बेलखेड़ा, महाराजपुर, रांझी, अधारताल, गुप्तेश्वर, गढ़ा आदि समस्त क्षेत्र से सामाजिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया एवं अपने बहुमूल्य सुझाव रखे। जिला साहू समाज के संरक्षक श्री प्रभात साहू पूर्व महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भक्त शिरोमणि मां कर्मा के जीवन से शिक्षा लेते हुए हमें अपने धार्मिक शैक्षणिक और सामाजिक विचारों को परिष्कृत करते हुए समाज उत्थान के कार्यों में जुटना चाहिए।
महिला मंडल की ओर से डॉ निशा साहू, साधना साहू, ममता साहू, सरिता साहू, रीना साहू एवं सुनीता पिंकी साहू उपस्थिति रहीं।  बैठक में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष डी के साहू,  नगर सभा अध्यक्ष श्री राधेश्याम साहू, कटंगी नगर अध्यक्ष अमिताभ साहू, पूर्व पार्षद संजय साहू, संयुक्त सचिव पीयूष सोन, प्रचार मंत्री राज साहू, कोषाध्यक्ष डाॅ. पुरुषोत्तम साहू, पार्षद राहुल साहू एवं सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव उमेश ओज़ एवं एडवोकेट अर्जुन साहू द्वारा किया किया गया।
बैठक के समापन पर आधारताल निवासी श्री सुरेश साहू के पुत्र एकांश साहू के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।