सड़क ‘री-स्टोरेशन’ कार्य में लापरवाही पर निगमायुक्त ने लगाया 5 लाख का जुर्माना


जबलपुर। शहर की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने और विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार पूरी तरह सख्त नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने गौरीघाट के रेत नाका से बंदरिया तिराहा तक पैदल भ्रमण कर विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने ‘री-स्टोरेशन’ के कार्यों में अत्यधिक देरी और ढिलाई पाए जाने पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था ईगल पीसी स्नेहल कंपनी पर 5 लाख रुपये का भारी जुर्माना अधिरोपित किया है। इसके साथ ही, कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग न करने के चलते आर बी कंसल्टेंट और संबंधित उपयंत्री को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में लेटलतीफी और गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। हर काम तय समय सीमा में और जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर पूरा होना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क किनारे बने फुटपाथों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि पैदल चलने वालों के लिए मार्ग सुलभ और सुरक्षित हों। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देशित कर बताया कि सीवर, पेयजल और लोककर्म विभाग के कार्यों को आपसी समन्वय के साथ जल्द पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने ‘सिटी ब्यूटीफिकेशन और उद्यान विभाग के कार्यों का भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए।