जबलपुर। समाज में अक्सर सास-बहू के बीच विवाद की खबरें सामने आती हैं, लेकिन जबलपुर में एक ऐसा भावुक मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मिसाल पेश कर दी है।
मुंबई की रहने वाली एक महिला अपने लापता बुजुर्ग सास-ससुर की तलाश में सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर जबलपुर पहुंची है।
यहां संत निरंकारी सत्संग भवनों में सास ससुर की पोस्टर लेकर बहू खडी नजर आ रही है| आने जाने वालें लोगों से भावुक अपील करते हुए दिख रही है कि अगर किसी ने उन्हें देखा हो तो जानकारी दें।
महिला का कहना है कि उसके सास-ससुर उसके लिए माता-पिता जैसे हैं और उन्हें ढूंढना ही अब उसका सबसे बड़ा लक्ष्य है।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दंपति करीब आठ महीने पहले मुंबई से अचानक लापता हो गए थे। परिवार ने स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी और अपने स्तर पर भी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
महिला का कहना है कि जब लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला तो उसने खुद अलग-अलग शहरों में जाकर तलाश शुरू की। इसी उम्मीद में वह जबलपुर पहुंची है कि शायद किसी सत्संग से जुड़े व्यक्ति या स्थानीय लोगों के जरिए कोई जानकारी मिल सके।
स्थानीय लोगों के अनुसार महिला चिलचिलाती धूप में भी पोस्टर लेकर खड़ी रहती है और हर व्यक्ति से अपने सास-ससुर के बारे में पूछती है।